हाल ही में भारतीय प्रोफेसर बिमल पटेल को अंतर्राष्ट्रीय विधि आयोग के लिए चुना गया है। उनका कार्यकाल पांच वर्ष के लिए होगा, जो1 जनवरी, 2023 से शुरू होगा। पटेल भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड के सदस्य हैं।
ILC के बारे में
- अंतर्राष्ट्रीय विधि आयोग की स्थापना वर्ष 1947 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा इसके एक निकाय के रूप में की गयी थी। इसका उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय कानून के प्रगतिशील विकास और इसके संहिताकरण को बढ़ावा देना है।
- यह मुख्य रूप से सार्वजनिक अंतर्राष्ट्रीय कानून से संबंधित है, लेकिन यह निजी अंतर्राष्ट्रीय कानून के क्षेत्र में भी मामलों की सुनवाई कर सकता है।
- इसमें 34 सदस्य होते हैं, जो अंतर्राष्ट्रीय कानून के विशेषज्ञ होते हैं।
स्रोत – द हिन्दू