अंतर्राष्ट्रीय नाविक दिवस 2021
- अंतर्राष्ट्रीय नाविक दिवस 25 जून को मनाया जाता है। और यह दिवस प्रतिवर्ष पूरे संसार भर में मनाया जाता है। इस दिवस को अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (International Maritime Organization – IMO) द्वारा आयोजित किया जाता है।
- उल्लेखनीय है कि वर्ष 2011 में पहला ‘अंतर्राष्ट्रीय नाविक दिवस’ आयोजित किया गया। वर्ष 2021 के अंतर्राष्ट्रीय नाविक दिवस की थीम है ‘नाविकों के लिए उचित भविष्य’।
उद्देश्य
- दुनिया भर का लगभग 90 प्रतिशत व्यापार जहाज़ों के माध्यम से किया जाता है और इन जहाज़ों का संचालन नाविकों द्वारा किया जाता है, जो पानी के माध्यम से व्यापार के सुचारु प्रवाह को सुनिश्चित करने के लिये अथक प्रयास करते हैं।
- वाणिज्य एवं आर्थिक प्रणाली में नाविकों के अमूल्य योगदान को मान्यता देने के उद्देश्य से ‘अंतर्राष्ट्रीय नाविक दिवस’ का आयोजन किया जाता है।
- अंतर्राष्ट्रीय नाविक दिवस-2021 का अभियान महामारी के बीच सरकारों को नाविकों का समर्थन करने के लिए प्रोत्साहित करने पर केंद्रित होगा।
- यह अभियान महामारी के बाद नाविकों के लिए प्रासंगिक मुद्दों पर प्रकाश डालेगा; यथा- उचित काम करने की स्थिति, नाविकों के साथ उचित व्यवहार, उचित सुरक्षा, निष्पक्ष प्रशिक्षण आदि।
- अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (आईएमओ) ने इस दिन नाविकों को इस सवाल का जवाब देने के लिए बुलाया है कि नाविकों के लिए एक उचित भविष्य कैसा दिखता है।
अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO)
- विदित हो कि अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) संयुक्त राष्ट्र (UN) की एक विशेष संस्था है, इसकी स्थापना साल 1948 में जिनेवा सम्मेलन के दौरान गई थी।
- यह एक अंतर्राष्ट्रीय मानक-निर्धारण प्राधिकरण है जो मुख्य रूप से अंतर्राष्ट्रीय शिपिंग की सुरक्षा में सुधार करने हेतु उत्तरदायी है।
स्रोत – इंडियन एक्सप्रेस