अंडमान व निकोबार-आचे कनेक्टिविटी
वर्ष 2018 में शिपिंग लेन कनेक्टिविटी की कल्पना की गई थी। इसका उद्देश्य भारत और इंडोनेशिया दोनों देशों की आर्थिक क्षमताओं का दोहन करना है।
भू-रणनीतिक महत्वः
आचे (Aceh) में स्थित सबांग बंदरगाह अंडमान और निकोबार के भारतीय द्वीपों से मात्र 90 समुद्री मील की दूरी पर है।
सबांग, मलक्का जलडमरूमध्य के प्रवेश मार्ग पर पर स्थितहै। इसे प्रमुख वैश्विक चोक पॉइंट माना जाता है।
हालांकि निम्नलिखित कारणों से कुछ चिंताएं भी उभरी हैं:
- आचे के निकट रोहिंग्याओं की उपस्थिति।
- दक्षिण पूर्व एशिया के गैर-कानूनी तस्करी मार्ग में निकोबार द्वीप समूह और आचे को संवेदनशील क्षेत्रों के रूप में पहचाना गया है आदि।
- इस कारण, इस क्षेत्र में समुद्री यातायात और अन्य छोटी नौकाओं की आवाजाही के नियंत्रण एवं निगरानी में सुधार करना महत्वपूर्ण है।
स्रोत –द हिन्दू
Was this article helpful?
YesNo